उत्तरप्रदेश का शहर आगरा मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है, जो कि मुख्यता ताजमहल और अन्य प्रमुख और प्रसिद्ध मुग़ल इमारतों के लिए जाना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर यमुना नदी के किनारे बसा है जिसे देखने के लिए पर्यटक विदेशों से भी आते हैं। वहीं प्रयागराज एक मुख्य धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है जो कि त्रिवेणी संगम और हर १२ वर्ष में लगने वाले कुंभ मेले के लिए जाना जाता है। यदि आप दोनों मुख्य स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आगरा से प्रयागराज की दूरी (Agra to Prayagraj distance) तथा अन्य संबंधित जानकारी (Importnat Informations) पता होनी चाहिए।
आगरा से प्रयागराज की कुल दूरी (Total Distance Between Agra and Prayaagraj)
आगरा से प्रयागराज की दूरी लगभग 479 से 530 किलोमीटर के आस पास है, इन दोनों स्थलों यह दूरी यात्रा के विभिन्न माध्यमों के आधार पर अलग अलग भी हो सकती है। यदि आप सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं, तो यह दूरी लगभग 500 किलोमीटर हो सकती है जबकि ट्रेन द्वारा यात्रा करने पर यह दूरी लगभग 420 किलोमीटर हो सकती है। साथ में, दूरी तय करने का समय भी यात्रा के माध्यम पर निर्भर करता है।
यात्रा के मुख्य साधन (Modes of Travel)
- सड़क मार्ग से यात्रा (Road Travel by Bus or Car)
सड़क मार्ग द्वारा आगरा से प्रयागराज की दूरी, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19), लखनऊ एक्सप्रेसवे, तथा अन्य प्रमुख मार्गों के माध्यम से पूरी की जा सकती है । यह यात्रा, कार द्वारा स्वयं चलाकर या टैक्सी या कैब के माध्यम से पूरी कर सकते हैं और यह दूरी तय करने में लगभग 8 घंटे का समय लग सकता है। इसके साथ, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की नियमित बस सेवाएं आगरा से प्रयागराज के लिए उपलब्ध हैं।
मुख्य मार्ग (Main Routes):
मार्ग 1 (Route 1) – आगरा → इटावा →कानपुर → प्रयागराज (NH-19)
मार्ग 2 (Route 2) – आगरा → करहल →बांगरमऊ (आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे) →लखनऊ आउटर रिंग रोड →काली पूरब रोड (NH 30 की ओर) → बछरावाँ →रायबरेली → प्रयागराज (लखनऊ एक्सप्रेसवे और NH 30)
- रेल मार्ग से यात्रा (Train Travel from Agra to Prayagraj)
- रेल मार्ग से प्रयागराज से दिल्ली की दूरी तय करने में 5 से 8 घंटे लगते हैं।
- प्रयागराज के दो मुख्य रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज हैं।
- इसी प्रकार आगरा के मुख्य रेलवे स्टेशन आगरा कैंट (Agra Cantt, AGC), आगरा सिटी (Agra city, AGA) हैं।
कुछ प्रमुख ट्रेनें (Popular Trains):
- सूबेदारगंज एक्सप्रेस (Subedarganj Express – 14114) – यह ट्रेन 5 घंटे 52 मिनट में आगरा से प्रयागराज के बीच में दूरी तय करती हैं।
- मगध एक्सप्रेस (Magadh Express – 20802) – यह ट्रेन 6 घंटे 10 मिनट में आगरा से प्रयागराज पहुँचा देती है।
- बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Banaras SF Express – 12582) – यह ट्रेन 5 घंटे 50 मिनट में आगरा से प्रयागराज पहुँचा देती है।
- बनारस वन्दे भारत (Banaras Vande Bharat – 20176) – यह ट्रेन 5 घंटे 10 मिनट में आगरा से प्रयागराज पहुँचा देती है।
- हवाई मार्ग से यात्रा (Air Travel to Prayagraj)
- प्रयागराज एयरपोर्ट या इलाहाबाद एयरपोर्ट से सिर्फ़ डोमेस्टिक फ़्लडलाइट्स उड़ान भरती हैं।
- आगरा एयरपोर्ट, या खेरिया एयरपोर्ट इंडिया एयर फ़ोर्स का बेस हैं जहां से सिर्फ़ डोमेस्टिक फ़्लडलाइट्स उड़ान भरती हैं।
- आगरा से प्रयागराज की हवाई यात्रा के लिए कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं हैं।
यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थल (Tourist Attractions on the Way)
आगरा से प्रयागराज तक की यात्रा के दौरान रास्ते में काई दर्शनीय स्थल आते हैं, यदि समय हो और आप चाहें तो इन स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
- इंदिरा गांधी मेमोरियल बोटैनिकल पार्क, रायबरेली (Indira Gandhi Memorial Botanical Park, Raebareli) – यहाँ पौधों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं और साथ में यह एक शिक्षण केंद्र भी है।
- फूल बाघ पार्क, कानपुर (Phool Bagh Park, Kanpur) – इस पार्क को गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क के नाम से भी जाना जाता है।
- जोधाबाई का महल (Jodha Bai’s palace, Fatehpur Sikri) – यह फ़तेहपुर सीकरी का सबसे बड़े महल है जिसे अकबर ने अपनी पसंदीदा रानी के लिए बनवाया था।
- बुलंद दरवाज़ा, फ़तेहपुर सीकरी (Buland darwaza, Fathehpur Sikri) – यह एक प्रकार का बहुत ही ऊँचा दरवाज़ा है जिसे मुग़ल शासक अकबर द्वारा बनवाया गया था।
- प्रयागराज (प्रयागराज) – अंततः आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव प्रयागराज जहां आप विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
यात्रा के लिए कुछ सुझाव (Travel Tips for Agra to Prayagraj)
- यदि आप सड़क मार्ग से यात्रा करने का सोच रहे हैं तो विभिन्न बातों जैसे होटल, जलपान के लिए स्टॉप्स, कार फ्यूल, सड़क की अवस्था इत्यादि बातों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।
- यदि आप रेल मार्ग से यात्रा करने का सोच रहे हैं तो विभिन्न टिकट वेबसाइट जैसे ई-टिकटिंग वेबसाइट IRCTC से टिकट अवश्य बुक कर लें।
निष्कर्ष (Conclusion)
आगरा को ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखा जाता है, मुख्यता मुग़ल इमारतों के लिए जाना जाता है। वहीं प्रयागराज को धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। दोनों ही जगहों पर विभिन्न दर्शनीय स्थल है जहां रेल मार्ग, और सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। अंततः आगरा से प्रयागराज की दूरी तय करने से पहले विभिन्न ज़रूरी बातों पर अवश्य ध्यान दें जिससे आपकी यात्रा आरामदायक बनें।
संदर्भ स्रोत (Reference Sources): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, भारतीय रेलवे, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं विभिन्न यात्रा मार्ग विश्लेषण।